सम्बंधित जानकारी
- UPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, 5 साल बाद बढ़ाए गए 150 पद, अब 1011 पदों पर होगी भर्ती
- NEET, JEE प्रवेश परीक्षा की तैयारी करना होगा आसान, मिलेगी फ्री कोचिंग
- फीस जमा नहीं करने पर भी परीक्षार्थी दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा, रोकने पर होगी सख्त कार्यवाही
- JEE Mains 2022 : इस साल चार बार नहीं होगी जेईई मेन परीक्षा, मिलेंगे सिर्फ दो अटेंप्ट? जानिए क्यों हो रहा है बदलाव
- Hijab Controversy: हिजाब पहनकर कक्षा में प्रवेश नहीं दिए जाने पर एक लड़की ने छोड़ी परीक्षा
UGC NET का रिजल्ट जारी, ऐसे जानें अपना परीक्षा परिणाम
नई दिल्ली। यूजीसी की ओर से जारी पूर्व सूचना के अनुसार यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) दिसंबर 2020 और जून 2021 सेशन का रिजल्ट एकसाथ जारी कर दिया है।
नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर की गई है। ऐसे में इन परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स अपना परिणाम पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद चेक कर सकते हैं।
नतीजे देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर यूजीसी नेट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।
