1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Rupee slips 12 paise against dollar

रुपए में आई फिर गिरावट, डॉलर के मुकाबले 12 पैसे फिसलकर 82.71 रुपए हुआ

Rupee Dollar
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी मुद्रा की तुलना में 12 पैसे फिसलकर 82.71 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले रुपया बिना किसी घटबढ़ के खुला।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.64 पर खुला और फिर गिरकर 82.71 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 82.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
 
इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 प्रतिशत गिरकर 111.22 पर आ गया, वहीं वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.27 प्रतिशत चढ़कर 95.85 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,609.94 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में ग्लैमर का तड़का, पूनम कौर के बाद मिला पूजा भट्ट का भी साथ