बुधवार, 25 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold silver Delhi bullion market
Written By
Last Modified: गुरुवार, 2 नवंबर 2017 (16:50 IST)

जानिए सोने-चांदी के दाम

जानिए सोने-चांदी के दाम - Gold silver Delhi bullion market
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त ग्राहकी से आज सोना महज पांच रुपए की बढ़त के साथ 30,280 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। औद्योगिक मांग आने से चांदी 700 रुपए की छलांग लगाकर 40,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई।
 
विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 1.25 डॉलर मजबूत होकर 1,276.35 डॉलर प्रति औंस पर रहा। कारोबार के दौरान एक समय यह एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,281.43 डॉलर प्रति औंस तक भी पहुंचा था। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 0.80 डॉलर फिसलकर 1,276.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई गिरावट से सोने का बल मिला है। हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा से पहले निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.03 डॉलर टूटकर 17208 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)