सम्बंधित जानकारी
- कमजोर मांग से सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी भी टूटी
- होशंगाबाद में आज भी सुरक्षित है गुरु नानक देव द्वारा स्वर्ण स्याही से लिखी गई 'गुरु ग्रंथ साहिब' की पोथी
- कमजोर जेवराती मांग से सोना फिसला, चांदी भी लुढ़की
- वैश्विक स्तर पर गिरावट से सोना और चांदी टूटे
- सैयद मोदी बैडमिंटन ग्रां प्री में साइना और श्रीकांत पर सभी की नजरें, सिंधू ने लिया नाम वापस
जेवराती मांग से सोना चमका, चांदी भी उछली
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर रही तेजी के बीच घरेलू स्तर पर कम भाव पर आई जेवराती मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 90 रुपए चमककर 32,040 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद़योगिक मांग आने से चांदी भी 200 रुपए की छलांग लगाकर 38,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 1.75 डॉलर चमककर 1,227.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.90 डॉलर की बढ़त में 1,228.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से पीली धातु को बल मिला है।
डॉलर कमजोर होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता है। इससे इसकी मांग बढ़ती है और कीमतों में तेजी आती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.03 डॉलर की बढ़त में 14.48 डॉलर प्रति औंस बिकी।
