1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi Sarafa Bazar

कमजोर जेवराती मांग से सोना फिसला, चांदी भी लुढ़की

Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की चमक तेज होने के बावजूद जेवराती मांग कमजोर पड़ने से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए फिसलकर 32000 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी भी 200 रुपए की गिरावट के साथ 37900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।


विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 1.20 डॉलर चमककर 1225.00 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। दिसंबर का अमेरिका सोना वायदा भी 0.10 डॉलर की तेजी में 1225.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के दो सप्ताह के निचले स्तर पर आने से पीली धातु की चमक बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की गिरावट में 14.39 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)
अगला लेख
भाजपा को झटका, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज नहीं लड़ेंगी अगला लोकसभा चुनाव