1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi Sarafa Bazar

वैश्विक बाजार में दबाव से सोना टूटा, चांदी भी फिसली

Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं पर बने दबाव के कारण घरेलू स्तर पर भी दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 50 रुपए टूटकर 32220 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा और इस दौरान चांदी 100 रुपए उतरकर 39500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 2.40 डॉलर उतरकर 1223.15 डॉलर प्रति औंस बोला गया। नवंबर का अमेरिका सोना वायदा दो डॉलर गिरकर 1224 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसी तरह वैश्विक बाजार में चांदी भी गिरावट में रही और यह 14.60 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)
अगला लेख
मैक्सिको में आगे बढ़ रहा है तूफान विला, हो सकता है घातक, चेतावनी जारी