सम्बंधित जानकारी
- Health Tips: एल्युमिनियम फॉयल में खाना रखना नहीं है खतरे से खाली
- फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए विकसित हुआ ‘डोफिंग यूनिट’
- benefits of alum : फिटकरी के 7 बेमिसाल फायदे आपको अवश्य जानना चाहिए
- खाना कौन से धातु में पकाएं, इसे पढ़कर ही बर्तन आजमाएं
- Fact Check: फिटकरी, हल्दी और सेंधा नमक से होगा ब्लैक फंगस का इलाज? PIB ने दावे को बताया फर्जी
Fitkari ka kulla | फिटकरी के पानी का कुल्ला करके सोने से होगा ये चमत्कारिक लाभ
खड़े नमक की तरह दिखने वाली फिटकरी सेंधा नमक की तरह चट्टानों से मिलती है। इसके कई तरह के औषधीय उपयोग हैं। औषधीय उपयोग के अलावा ज्योतिषियों अनुसार फिटकरी के कुछ और भी प्रयोग होते हैं जिनको करने से जीवन में लाभ प्राप्त किया जा सकता है। लाल किताब में फिटकरी का कुल्ला करने की सलाह दी जाती है। आओ जानते हैं इसके चमत्कारिक प्रभाव।
1. लाल किताब में ग्रहों की विशेष स्थिति देखकर ही फिटकरी के पानी का कुल्ला करने की सलाह देते हैं। आप भी अपनी कुंडली दिखाकर ही यह कार्य करें।
2. आमतौर पर शुक्र और बुध ग्रह की मजबूती के लिए फिटकरी का कुल्ला किया जाता है। शुक्र के दोष दूर होने से सुख और समृद्धि बढ़ती है।
3. माना जाता है कि रोज रात को सोते समय अपने दांत फिटकरी से साफ करेंगे तो लाभ होगा। इससे शनि दोष भी दूर होते हैं।
4. इसके अलावा आप कभी कभार फिटकरी के पानी से स्नान भी करें।
5. कम से कम 43 दिन तक रोज फिटकरी का कुल्ला करने से शुक्र के दोष दूर होकर धनलाभ होता है।
6. यदि दूसरे भाव में बुध हो तो भी फिटकरी का कुल्ला करने से लाभ मिलता है। बुध के ठीक होने से नौकरी और व्यापार में लाभ मिलता है।
7. मिथुन और कन्या राशि के जातकों को भी फिटकरी का कुल्ला करना चाहिए। दोनों ही राशि बुध की है। बुध कहीं भी होगा तो वह अच्छा प्रभाव देगा।
