सम्बंधित जानकारी
- आरएसवीसी की प्रथम मीटिंग में डॉ. मगिलिगन ने पर्यावरण हितैषी सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के दिए सुझाव
- बाल गीत: बड़ी चकल्लस है
- सीजफायर रहे या न रहे, एलओसी पर बंकरों का निर्माण जारी
- डर की यादें और शांति की उम्मीद लेकर लौटे, अभी भी दहशतजदा है LoC पर बसे गांवों के लोग
- इस गांव में आजादी के बाद पहली बार किसी स्टूडेंट ने पास की हाईस्कूल की परीक्षा
बाल कविता: इनको करो नमस्ते जी
आज गांव से आए काका,
इनको करो नमस्ते जी।
जब-जब भी वे मिलने आते,
खुशियों की सौगातें लाते।
यादें सभी पुरानी लेकर,
मिलते हंसते-हंसते जी।
याद करो छुटपन के वे दिन,
कैसे बीते हैं वे पल छिन।
बचपन कंधे पर घूमा है,
इनके रस्ते-रस्ते जी।
जाते बांदकपुर के मेले।
छह आने के बारह केले।
एक रुपये के दस रसगुल्ले!
मिलते कितने सस्ते जी?
काकाजी को खूब छकाया,
गलियों सड़कों पर दौड़ाया।
खोलो-खोलो बेटे खोलो,
स्मृतियों के बस्ते जी।
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
