1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Poem on sparrow
Written By

हिन्दी कविता : लौट आओ गौरैया

sparrow
Sparrow Bird
 
- एमएल मोदी (नाना)
 
लौट आओ गौरेया के तुम बिन,
ये आंगन सूना लगता है!
 
छत की मुंडेर पर वो तेरा फुर्र से आना,
कहां खो गया वो तेरा ची-ची कर शोर मचाना!
छोटी सी चोंच में तिनका-तिनका लाना,
और अपने लिए प्यारा सा घरौंदा बनाना!
 
लौट आओ गौरेया के...
ये आंगन सूना लगता है...!
 
याद आता है वो तेरे ठुमुक-ठुमुक कर चलना,
फुदक-फुदककर साथियों से ठिठौली करना!
पेड़ों से छत पर आना और चोंच में दाना,
लेकर फुर्र से उड़ जाना!
 
लौट आओ गौरेया के तुम बिन,
ये आंगन सूना लगता है...!!
layout