1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. kids poem

सात दिवस का एक सप्ताह : मजेदार कविता

poem
एक माह में 4 सप्ताह आते हैं...और एक सप्ताह में सात दिन होते हैं.... आइए पढ़ते हैं एक मजेदार कविता
 
सात दिवस का एक सप्ताह
करो नाम उनके उच्चार
 
चन्द्र देव कहलाते सोम
दिन इनका है सोमवार
 
मंगल ग्रह मंगलकारी है
व्रत रखते दिन मंगलवार
 
तर्क बुद्धि का स्वामी बुध है
उन्हें समर्पित दिन बुधवार
 
गुरु श्रेष्ठ और ज्ञानी होता
विद्या देता दिन गुरुवार
 
शुक्रदेव दानव के गुरु हैं
संजीवनी दिन शुक्रवार
 
शनि महान है भय का दाता
सदा पुजावे दिन शनिवार
 
सबका पोषक निर्माता रवि
करे प्रकाशित दिन रविवार...
लेखक के बारे में
कृष्ण वल्लभ पौराणिक
अगला लेख
Summer Tips : जानिए Orange Juice के 10 बेहतरीन लाभ