1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Funny Kavita

फनी बाल कविता : दादाजी अब हंस देते। children poem

Funny Kavita
खीर पुड़ी के गए जमाने,
अब दिन पिज्जा बर्गर के।
लगे बताने दादाजी को,
बच्चे सारे ही घर के।

 
भजिए और मुंगेडे हमको,
बिल्कुल नहीं सुहाते हैं।
हमको तो बस चाऊमीन,
नूडल्स गरम ही भाते हैं।
 
हम बच्चों की फरमाइश पर,
दादाजी अब हंस देते।
पिज्जा बर्गर चाऊमीन झट,
ऑन लाइन बुक कर देते।
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें