सम्बंधित जानकारी
- Weather Update: ठंड के बाद अब बरसेगा बारिश का कहर, हिमाचल में बर्फबारी से आवाजाही बंद
- Weather Update : हिमाचल में बर्फबारी और बारिश से जनजीवन ठप, 387 मार्गों पर यातायात बंद
- Weather Updates: श्रीनगर में मौसम की दूसरी बर्फबारी, क्या है हिमाचल का हाल?
- फिर बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी, कई राज्यों में बारिश
- snowfall in kashmir: कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानी भागों में बारिश
गुलमर्ग में बर्फीला तूफान, स्की कर रहे विदेशी नागरिक की मौत
Snowfall in Gulmurg : जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गुरुवार को आए बर्फीले तूफान और हिमस्खलन की चपेट में आकर एक विदेशी की मौत हो गई जबकि एक अन्य लापता है।
अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले में स्थित गुलमर्ग में भारी हिमपात हो रहा है। हिमस्खलन ने कोंगडोरी को अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते स्की करने वाले कई व्यक्ति फंस गए।
खबरों के अनुसार, स्थानीय निवासियों के बिना स्की करने गए विदेशी पर्यटक वहां फंस गए। जानकारी मिलने पर सेना के जवानों ने जम्मू कश्मीर प्रशासन के गश्ती दल के साथ राहत और बचाव अभियान शुरू किया। स्की करने वाले 5 लोगों को बचाकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।
STORY | One foreigner dead, another missing in #Gulmarg avalanche
— Press Trust of India (@PTI_News) February 22, 2024
READ: https://t.co/lEIQPoEyVb
VIDEO: pic.twitter.com/ONIw6bYK28
बताया जा रहा है कि बर्फ में कम से कम एक स्कीअर अभी भी फंसा हुआ है। हिमस्खलन की चपेट में आए सभी लोग विदेश नागरिक थे।
उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। चिल्लई कलां के एक हफ्ते बाद हो रही बर्फबारी की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta
