Jammu And Kashmir Assembly Election 2024

Mon, 15 Jun 2026

Notifications




वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्कीNirmala Sitharaman Attacks Rahul Gandhi : केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश में भारत और उसके लोगों की उपलब्धियों को कमतर आंकते हैं। भाजपा शासन के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विकसित भारत संकल्प समावेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि राहुल गांधी जब भी लोकसभा में बोलते हैं, तो उनका उद्देश्य केवल सरकार की आलोचना करना होता है। उन्‍हें देश की तरक्‍की नहीं दिखती। सीतारमण ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता देश की उपलब्धियों को स्वीकार करने के बजाय हर मुद्दे पर निराशा और संकट का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं।

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?Iran refuses peace agreement : ईरान-अमेरिका शांति समझौते को लेकर ईरान की सरकारी मीडिया ने बड़ा दावा किया है। मीडिया का कहना है कि ईरान और अमेरिका के बीच समझौते पर फिलहाल हस्ताक्षर टल गए हैं और यह रविवार को नहीं होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मार्च महीने से लगातार ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने वाले समझौते की घोषणा कर रहे हैं। ट्रंप अब तक कम से कम 38 बार ऐसा दावा कर चुके हैं, लेकिन हर बार कोई अंतिम समझौता नहीं हो पाया, इससे अमेरिकी राष्ट्रपति की किरकिरी हो रही है। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया था कि 24 घंटे के अंदर ईरान-अमेरिका में डील हो सकती है। दोनों देशों के बीच शांति समझौते को लेकर शर्तों पर सहमति बन गई है।