सम्बंधित जानकारी
- काजोल की इस आदत से परेशान हैं अजय देवगन, बताया- बुढ़ापे में ये करने में लगा देती हैं 3-3 घंटे
- बुजदिली पर सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा जवाब, बिलबिला जाएंगे बिलावल भुट्टो
- मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन को हैं उत्सुक, जानिए थाईलैंड की रामायण 'रामकियेन' के बारे में
- मिस वर्ल्ड 2025 ने 16 की उम्र में कैंसर से जीती थी जंग, जानिए सोनू सूद के किस सवाल के जवाब ने जिताया ओपल को ताज
- कौन हैं मिस वर्ल्ड 2025 का ताज जीतने वालीं ओपल सुचाता? 21 साल की उम्र में रचा इतिहास
ChatGPT डाउन होने से दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान, लगा शिकायतों का अंबार
ChatGPT को लॉगिन करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैळ । OpenAI का AI ChatGPT मंगलवार को अचानक से डाउन हो गया। लोगों को ना केवल लॉगिन करने में परेशानी हो रही है, बल्कि चैटजीपीटी से किसी भी सवाल के जवाब भी नहीं मिल रहे हैं। दिन के तीन बजे तक सोशल मीडिया पर भारत में करीब 600 से ज्यादा शिकायतें आ चुकी थीं।
लोगों ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनकी परेशानी दूर नहीं हो पाई। खबरों के मुताबिक करीब 82 प्रतिशत यूजर्स ने शिकायत की है कि चैटजीपीटी काम नहीं कर रहा है। लगभग 14 प्रतिशत ने कहा कि मोबाइल ऐप में समस्या थी, और 4 प्रतिशत ने कहा कि वे API एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। यह समस्या सिर्फ भारत में ही नहीं थी। डाउनडिटेक्टर यूजर ने लिखा- “अभी डाउन है। कुछ भी लोड करने की कोशिश भी नहीं कर रहा है। रिफ्रेश करते ही मुझे एक दिक्कत हो रही है।
लोडिंग एनीमेशन करने की भी कोशिश नहीं करता। ऐसा लगता है कि सर्वर कनेक्ट करने के लिए मौजूद ही नहीं है।” एक अन्य यूजर ने आउटेज के लिए घिबली ट्रेंड को दोषी ठहराया और कहा - “मुझे लगता है कि यह शायद उन लोगों की वजह से है जिन्होंने चैटजीपीटी का उपयोग करके उन घिबली छवियों को ट्विटर पर बनाना शुरू कर दिया।” चैटजीपीटी की सर्वर स्थिति बदलकर "आंशिक आउटेज" हो गई है। Edited by: Sudhir Sharma
