सम्बंधित जानकारी
- होटल में हथियार लहराने की घटना से घबराए रॉबर्ट वाड्रा, बच्चों की सुरक्षा को लेकर हुए चिंतित
- फेसबुक पर लिखा- मैं कुख्यात बदमाश, विवाद करना हो तो संपर्क करें, पुलिस ने निकाला जुलूस, लोगों ने भी पीटा
- तीन करोड़ फेसबुक उपयोगकर्ताओं के डाटा में सेंधमारी
- Facebook ने ब्लॉग पोस्ट में किया खुलासा, चोरी हुआ तीन करोड़ यूजर्स का डेटा
- फेसबुक ने बंद किए 800 से ज्यादा अकाउंट, जानिए क्या है कारण
मैसेंजर ऐप को सुविधाजनक बनाएगा Facebook, होंगे ये बदलाव
फेसबुक ने घोषणा की है कि कंपनी अपने मैसेंजर स्मार्टफोन ऐप को आसान बनाने के लिए काम करेगी। अब यह सोशल नेटवर्किंग साइट अपने वर्जन को दोबारा डिजाइन कर रही है।
अब इसमें नौ टैब की जगह तीन टैब होंगे। फेसबुक का कहना है कि मैसेंजर ऐप के लांच होने के सात साल बाद फेसबुक फिर से अपने मूल डिजाइन की ओर जा रहा है।
मैसेंजर के प्रमुख स्टान चुडनोवस्की ने मंगलवार को बताया कि हम एक फीचर के बाद दूसरा फीचर बनाते हैं। ये सभी जमा होते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह अब सिर्फ एक सामान्य मैसेंजर ऐप नहीं है, लोग इससे वीडियो कॉल, पैसे भेजने का काम सहित अन्य चीजें कर सकते हैं।
