सम्बंधित जानकारी
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी, ई-मेल में दिन, महीने और 2019 का जिक्र
- एक और स्वयंभू बाबा पुलिस की गिरफ्त में, शरीर की शुद्धि के नाम पर करता था दुष्कर्म
- ब्लैकमेल कर जबरन वसूली रैकेट चलाने वाला प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार
- दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता, लालकिले के पास से पकड़े IS के दो आतंकवादी
- असल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए दर्ज की गई FIR : रॉबर्ट वाड्रा
होटल में हथियार लहराने की घटना से घबराए रॉबर्ट वाड्रा, बच्चों की सुरक्षा को लेकर हुए चिंतित
नई दिल्ली। कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने दिल्ली के एक होटल में हथियार लहराए जाने की घटना को लेकर मंगलवार को कहा कि इस दृश्य को देखकर उन्हें अपने बच्चों एवं राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की सुरक्षा की चिंता हो रही है।
वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट में कहा, मुझे हमारे बच्चों एवं देश की राजधानी के लोगों की सुरक्षा को लेकर डर लग रहा है। कानून-व्यवस्था की स्थिति क्या है और इसके लिए जवाबदेह कौन है? उन्होंने कहा, क्या मुख्यमंत्री ने देखा कि क्या हो रहा है? होटल में बहुत सारे बच्चे रात का खाना खा रहे थे। ईश्वर हमारी सहायता करे।
दिल्ली के एक पांच सितारा होटल के एक हिस्से में हथियार लहराने पर बसपा के एक नेता के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हथियार लहराने के दृश्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरके पुरम स्थित हयात रिजेंसी होटल के सहायक सुरक्षा प्रबंधक ने सोमवार को पुलिस के समक्ष घटना को लेकर एक शिकायत दर्ज कराई। यह घटना 13 और 14 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई। (भाषा)
