सम्बंधित जानकारी
- जियो का शियोमी के साथ 'आपकी नई दुनिया' ऑफर, फोन खरीदने पर 2200 का कैशबैक और 100 जीबी इंटरनेट डाटा मुफ्त
- खत्म होने वाला है Jio GigaFiber का इंतजार, बेहतरीन प्लान्स के साथ तीन महीने तक मिलेगा फ्री
- अंबानी परिवार ने देश के रक्षकों के साथ मनाया शादी का जश्न
- जियो के ग्राहक बढ़े, वोडाफोन-आइडिया को लगा बड़ा झटका
- Jio जून में लांच कर सकती है सस्ता टच स्क्रीन स्मार्ट फोन, ये रहेंगे धमाकेदार फीचर्स
Jio का नया धमाका, अब उंगलियों पर रहेंगी दुनियाभर की सारी खबरें
दूरसंचार क्षेत्र में नई क्रांति का संचार करने वाली रिलायंस जियो ने अब एक नया पन्ना खोलते हुए ‘जियो न्यूज’ की शुरुआत करने का ऐलान किया है।
जियो न्यूज मोबाइल एप्लीकेशन के साथ ही वेब आधारित सेवाओं पर भी होगी। यह ऐप गुगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर पर उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा। यह प्लेटफॉर्म 12 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है।
कंपनी ने इस सेवा की शुरुआत करते हुए कहा कि देश में आम चुनाव के साथ कुछ राज्यों की विधानसभा के चुनाव भी हो रही है। इसके अलावा विभिन्न बड़े आयोजनों के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चल रहा है और आगे 2019 का विश्व कप शुरू होगा। जियो न्यूज पर यूजर्स बड़ी आसानी से इन सबकी नवीनतम जानकारी हासिल कर सकेंगे।
रिलायंस जियो ने कहा है कि ‘जियो न्यूज’ वन स्टॉप सॉल्यूशन है जिसके माध्यम से ब्रेकिंग न्यूज, लाइव टीवी, वीडियो, मैगजीन, समाचार पत्र और इससे भी अधिक की जानकारी उपभोक्ता को मिलेगी।
जियो न्यूज पर हर पल ब्रेकिंग न्यूज, देश के अग्रणी और लोकप्रिय 150 से अधिक समाचार चैनलों का लाइव प्रसारण, 800 से अधिक पत्रिकाओं और 250 से अधिक समाचार-पत्रों की जानकारी के अलावा देश और विदेश के लोकप्रिय ब्लॉग और न्यूज वेबसाइट भी उपभोक्ता की एक उंगली पर रहेंगे। उपभोक्ता अपनी रुचि के क्षेत्रों का भी निजी रूप से होमपेज का चयन कर सकता है।
