सम्बंधित जानकारी
- भारतीय डाक विभाग की हालत खस्ता, घाटे में Air India और BSNL को पीछे छोड़ा
- कांग्रेस का आरोप, BSNL और MTNL को ‘धीमा जहर’ दे रही है मोदी सरकार
- कांग्रेस का आरोप, पीएम मोदी के कारण BSNL और MTNL बंद होने की कगार पर
- BSNL ने कर्मचारियों को फरवरी का पूरा वेतन दिया, कई योजनाओं की भी घोषणा
- BSNL कर्मियों के लिए खुशखबर, आज मिलेगी फरवरी की सैलरी
BSNL। बीएसएनएल का नया प्लान 'अभिनंदन 151', किसी भी नेटवर्क पर असीमित कॉलिंग की सुविधा
नई दिल्ली। सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए नया प्लान 'अभिनंदन 151' लांच किया है।
बीएसएनएल ने गुरुवार को यहां जारी बयान में बताया कि इस प्लान को 90 दिन की प्रमोशनल अवधि के लिए लांच किया गया है।
इस प्लान के तहत दिल्ली और मुंबई सहित रोमिंग में भी किसी भी नेटवर्क पर असीमित कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। 24 दिन की वैधता वाले इस प्लान में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा एवं 100 एसएमएस किसी भी नेटवर्क के लिए मुफ्त मिलेंगे।
यह प्लान नए उपभोक्ताओं के साथ-साथ इस प्लान में माइग्रेट होने वाले उपभोक्ताओं के लिए भी लागू होगा। इस प्लान के तहत आने वाले उपभोक्ता को वैधता बढ़ाने के लिए अलग से रिचार्ज वाउचर की जरुरत नहीं होगी। उपभोक्ताओं को मिलने वाली फ्रीबीज यथावत रहेंगी।
