सम्बंधित जानकारी
- ट्रंप की ईरान को चेतावनी, सीजफायर खत्म हुआ तो ‘बमबारी’ शुरू, वार्ता पर अनिश्चितता बरकरार
- स्ट्रेट ऑफ हार्मुज में चरम पर तनाव, ईरानी जहाज पर अमेरिका का हमला, फ्रांस के जहाज पर वॉर्निंग फायरिंग
- इस्लामाबाद टॉक्स पर सस्पेंस, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पहुंचेगा पाकिस्तान, ईरान ने क्यों किया बातचीत से इनकार?
- होर्मुज में फायरिंग के बीच भारतीय टैंकर का SOS, मुझे लौटने दो!', 13 जहाजों को बीच रास्ते से वापस मुड़ना पड़ा, Desh Garima ने पार किया रास्ता
- US-Iran conflict : ईरान और अमेरिका में कहां तक पहुंची शांतिवार्ता, क्या जारी रहेगा युद्धविराम
खत्म हो रहा है सीजफायर, क्या बातचीत की टेबल पर आएंगे अमेरिका और ईरान?
US Iran Ceasefire : अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। ईरान ने अभी तक अमेरिका के साथ बातचीत में शामिल होने का कोई फैसला नहीं किया है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उनका प्रतिनिधिमंडल इस्लामबाद जाएगा। असमंजस के बीच पाकिस्तान को अभी भी ईरानी प्रतिनिधिमंडल के इस्लामाबाद पहुंचने की उम्मीद है।
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर कुछ ही घंटों में खत्म हो जाएगा। होर्मुज स्ट्रेट फिर से बंद हो गया है। इससे इसराइल-लेबनान युद्धविराम भी टूट की कगार पर पहुंचता नजर आ रहा है।
क्या बोले गालिबाफ?
ईरानी संसद के अध्यक्ष और ईरान की वार्ता टीम के प्रमुख मोहम्मद बघेर गालिबाफ ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका नौसैनिक नाकाबंदी नहीं हटाता है, तो होर्मुज स्ट्रेट में यातायात सीमित रहेगा। ALSO READ: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, सीजफायर खत्म हुआ तो बमबारी शुरू, वार्ता पर अनिश्चितता बरकरार
गालिबाफ ने एक बार फिर लेबनान में सीजफायर को ईरान-अमेरिका समझौते से जोड़ा और कहा कि 'प्रतिरोध मोर्चा' युद्ध में ईरान की सहायता के लिए आया था और इसलिए युद्धविराम में उन्हें निश्चित रूप से शामिल किया जाना चाहिए था। लेबनान में हिज्बुल्लाह, यमन में हूती विद्रोही और गाजा में हमास को 'प्रतिरोध की धुरी' कहा जाता है जो ईरान के समर्थक रहे हैं।
गालिबाफ ने होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंगों को हटाने के लिए अमेरिका के साथ सहयोग करने से इनकार कर दिया और कहा कि ईरान इस स्ट्रेट को नियंत्रित करता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी कई दिनों से नाकाबंदी की घोषणा कर रहे हैं, यह एक मूर्खतापूर्ण और अज्ञानतापूर्ण निर्णय है. यह संभव नहीं है कि दूसरे होर्मुज स्ट्रेट से गुजर सकें और हम नहीं।
ट्रंप की चेतावनी
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी दी कि यदि दो सप्ताह का नाजुक युद्धविराम किसी ठोस समझौते के बिना खत्म हो गया, तो फिर बड़े पैमाने पर बमबारी शुरू हो सकती है। ट्रंप ने साफ कहा कि इसे बुधवार से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
पाकिस्तान ने की सीजफायर बढ़ाने की अपील
अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत पर बढ़े संशय के बीच पाकिस्तान ने दोनों देशों से 2 हफ्ते के लिए सीजफायर बढ़ाने की अपील की है। वह अभी भी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के लिए भरसक प्रयास कर रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta
