Ipl 2022 News

Tue, 30 Jun 2026

Notifications




23 रनों से दिल्ली को हराकर बैंगलोर लौटी जीत की पटरी पर, गेंदबाजों ने दिल्ली का निकाला दम

23 रनों से दिल्ली को हराकर बैंगलोर लौटी जीत की पटरी पर, गेंदबाजों ने दिल्ली का निकाला दमरॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने विराट कोहली (50 रन) के अर्धशतक के बाद विजयकुमार वैशाख (20 रन देकर तीन विकेट) के शानदार पदार्पण से शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से पराजित किया।दिल्ली कैपिटल्स अभी तक पांच मैचों में जीत का खाता भी नहीं खोल सकी है और लगातार पांचवीं हार से तालिका में अंतिम स्थान पर बरकरार है। कुलदीप यादव की अगुआई में दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनरों ने मध्य ओवरों में कसी गेंदबाजी की जिससे एक समय बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही आरसीबी छह विकेट पर 174 रन ही बना सकी।कोहली (34 गेंद, छह चौके, एक छक्का) के टूर्नामेंट में तीसरे अर्धशतक की बदौलत आरसीबी अच्छी स्थिति में थी। इस स्कोर में ग्लेन मैक्सवेल ने भी तीन गगनचुंबी छक्कों से जड़ित 14 गेंद की पारी में 24 रन का योगदान दिया।