सम्बंधित जानकारी
- OMG डिविलियर्स ने लपका ऐसा अविश्वसनीय कैच, कोहली ने कहा, यह तो सुपरमैन है,देखें कैच
- विराट कोहली को अपनी दाढ़ी से है बहुत प्यार, अनुष्का को भी नहीं करती परेशान
- प्लेऑफ में एंट्री के लिए कोहली इस तूफानी बल्लेबाज को टीम में लाएंगे
- अनुष्का ने अनोखे अंदाज में दी विराट कोहली को जीत की बधाई
- आईपीएल में इंदौर की पिच ने किंग्स इलेवन पंजाब का किया बंटाढार
क्या विराट कोहली ने अनुष्का से शादी कर एबी डीविलियर्स को दिया जवाब
अक्सर यह कहा जाता है कि एबी डीविलियर्स ने अपनी पत्नी डेनियल को ताजमहल के सामने शादी के लिए प्रपोज किया था। हाल ही यू ट्यूब चैनल को दिए गए इंटर्व्यू में एबी ने अपने प्रपोजल की पूरी कहानी बताई। एबी ने बताया कि प्रपोज करने से पहले वह अपने साथ फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स की टीम साथ ले गए थे ताकि उस बेहतरीन लम्हे को कैद किया जा सके।
एबी ने बताया कि आईपीेल 2013 के शुरु होने से पहले उन्होंने पूरी तैयारी कर ली थी। उन्होंने अंगूठी खरीद ली थी और दुनिया के आंठवे अजूबे ताजमहल के सामने डेनियल को प्रपोज करने का मन बना लिया था। प्रपोजल के बाद एबी ने डेनियल को बताया कि हमें टूर्नामेट के खत्म होने तक सेक्योरिटी गार्ड्स के बीच में ही रहना होगा। इस साल ही एबी और डेनियल की शादी हो गई। अभी तक उनके दो बच्चे भी हैं।
मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी ने हंसी मजाक में कहा कि शादी के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूूरू के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने बाकी लोगों के लिए पैमाना बहुत ऊंचा कर दिया है। इसका जवाब हाल ही में एबी ने विराट कोहली की शादी के बाद दिया , उन्होंने कहा अनुष्का शर्मा से शादी करके विराट ने बहुत सही किया।
इस टॉक शो में उनके बचपन के हीरो जॉंटी रोड्स भी थे। एबीडी बचपन से ही जोंटी रोड्स को अपना आदर्श मानते थे। उन्होंने बताया कि उनके पास एक हरी कैप भी थी जिसपर पीले रंग से जोॆटी लिखा है। वैसे देखा जाए तो एबीडी इस युग के जोंटी रोड्स ही हैं।
