सम्बंधित जानकारी
- ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, बोले- ग्रीनलैंड बिकाऊ नहीं है...
- ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध पड़ा महंगा, डोनाल्ड ट्रंप ने 8 देशों को दी यह धमकी
- बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, पेट्रोल पंप पर कार से कुचलकर ली जान
- Lashkar E Taiba के कमांडर का कबूलनामा, हम वहां बैठ भी नहीं सकते, Pakistan को दर्द दे रहे Operation Sindoor से मिले घाव
- मिडिल ईस्ट में बड़ी राहत, इस तरह रुका ईरान और अमेरिका के बीच संभावित युद्ध
दक्षिणी स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 21 की मौत, 73 घायल
Spain Train Accident : दक्षिणी स्पेन में उस समय एक दर्दनाक हादसा हुआ जब करीब 300 यात्रियों को लेकर मलागा से मैड्रिड जा रही ट्रेन पटरी से उतरकर बगल के ट्रेक पर पहुंची और मैड्रिड से ह्यूएलवा जा रही ट्रेन से टकरा गई। 2 हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत जबकि 73 लोग घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि मलागा से मैड्रिड जा रही ट्रेन में लगभग 300 लोग सवार थे जबकि मैड्रिड से ह्यूएलवा जा रही ट्रेन में करीब 200 लोग मौजूद थे। मलागा से मैड्रिड जा रही ट्रेन पटरी से उतर गई मैड्रिड जा रही ट्रेन रविवार शाम 7.30 बजे पटरी से उतरकर पास के ट्रेक पर पहुंच गई। तभी इस ट्रेक पर मैड्रिड से ह्यूएलवा जा रही ट्रेन आ गई। इससे दोनों ट्रेनों के बीच जोरदार टक्कर हुई।
हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
Tragedy in southern Spain: a high-speed train derailed, crossed tracks, and hit another train head-on.
— Sharadh Shama Sharma ( Professor ) (@PyaraBetaa) January 19, 2026
More than 21 reportedly killed, and at least 100 injured, with 25 suffering critical injuries.
Rescue operation is going on. We wish everyone a speedy recovery #Spain |… pic.twitter.com/3QkWklkGUn
ट्रेन हादसे पर क्या बोले स्पेन के परिवहन मंत्री
स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने भी अपने बयान में हादसे में 21 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बचाव दल ने सभी बचे लोगों को निकाल लिया है। अभी दुर्घटना की वजह पता नहीं चल पाई है। पुएंते ने हादसे पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि यह हादसा ट्रैक के एक समतल हिस्से पर हुआ है, जिसे मई में बनाया गया था। पटरी से उतरने वाली ट्रेन भी चार साल पुरानी थी।
edited by : Nrapendra Gutpa
