मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. North Korea warns Japan
Written By
Last Modified: टोक्यो , मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (15:04 IST)

...तो मिट जाएगा जापान का वजूद, उत्तर कोरिया की धमकी

...तो मिट जाएगा जापान का वजूद, उत्तर कोरिया की धमकी - North Korea warns Japan
टोक्यो। उत्तर कोरिया ने कहा कि अगर निकट भविष्य में कोरियाई प्रायद्वीप में युद्ध छिड़ता है तो जापान को इसका सबसे बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा और वह टुकड़े टुकड़े हो जाएगा। समाचार पत्र 'द एक्सप्रेस' में मंगलवार को  प्रकाशित रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
 
उत्तर कोरिया की सरकारी संवाद समिति केसीएनए ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा था कि किसी भी तरह के युद्ध से निपटने के लिए देश में युद्ध के लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं और इस लड़ाई में जापान टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा।
 
बयान के मुताबिक क्या जापान को अमेरिका से मिलने वाले सहारे का लाभ लेना चाहिए, क्या वह हमारे देश की शक्तिशाली सेना की घातक मिसाइलों का निशाना नहीं बन सकता है। अगर कोरियाई प्रायद्वीप में किसी भी तरह का कोई युद्ध छिड़ता है तो जापान कभी भी सुरक्षित नहीं रह सकता है और वह नष्ट हो जाएगा। अमेरिका का कोई समर्थन उसे यहां नहीं मिल पाएगा।
 
जापान को यह चेतावनी दी जाती है कि अगर वह अमेरिका के दम पर कोई धृष्टता करता है तो यह जापान के लिए ऐसा नुकसान होगा जिसकी कोई भरपाई संभव नहीं है। समाचार पत्र में कहा गया है कि उत्तर कोरिया में युद्ध के लिए तैयारियां जोरों पर हैं और सभी सैनिक तथा देश के लोग युद्ध की तैयारियों में जुट गए हैं और हमला करने के सभी साधनों को अलर्ट पर रखा गया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
'बेटी बचाओ' से 'बेटा बचाओ' में बदल गई सरकार: राहुल गांधी