शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Mumbai terror attack mastermind Hafiz Saeed in Pakistan custody
Last Updated : बुधवार, 10 जनवरी 2024 (07:34 IST)

पाकिस्तान की जेल में बंद है हाफिज सईद, काट रहा है 78 वर्ष के कारावास की सजा

Hafiz saeed
  • 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड है हाफिज सईद
  • 2008 में घोषित किया गया था वैश्विक आतंकी
  • बेटा तल्हा सईद लड़ रहा है पाकिस्तान में चुनाव
Hafiz saeed news : संयुक्त राष्ट्र ने दावा किया कि मुंबई आतंकवादी हमले का सरगना और प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा का प्रमुख हाफिज सईद पाकिस्तान सरकार की हिरासत में है। वह आतंकवाद के वित्तपोषण के सात मामलों में दोषी करार दिए जाने के बाद 78 वर्ष के कारावास की सजा काट रहा है।
 
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति की संशोधित सूचना में कहा गया है कि सईद 12 फरवरी 2020 से पाकिस्तान सरकार की हिरासत में है और आतंकवाद के वित्तपोषण के सात मामलों में दोषी करार दिए जाने के बाद 78 वर्ष के कारावास की सजा काट रहा है।
 
हाफिज सईद मुंबई के 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड माना जाता है। 2008 में हुए इस आतंकी हमले में 6 अमेरिकी नागरिकों समेत 166 लोगों की मौत हुई थी। सुरक्षा परिषद की 1267 अल-कायदा प्रतिबंध समिति द्वारा दिसंबर 2008 में हाफिज सईद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया था।
 
दिसंबर में भारत ने पाकिस्तान से संयुक्त राष्ट्र द्वारा पाबंद आतंकवादी सईद को प्रत्यर्पित करने के लिए कहा था, जो आतंकवाद के विभिन्न मामलों में भारत में वांछित है। हालांकि पाकिस्तान ने भारत की मांग को यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि दोनों देशों में द्विपक्षिय प्रत्यर्पण संधि नहीं है।
 
हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद लाहौर की एनए-127 सीट से चुनाव लड़ रहा है। पाकिस्तान में 8 फरवरी को मतदान है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
घटिया चिकित्सा उपकरण मामला: ACB का दिल्ली के LNJP अस्पताल में छापा