सम्बंधित जानकारी
- कुमारस्वामी शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, अन्य दलों के राजनेता भी रहेंगे मौजूद
- वेतन मांगना महंगा पड़ा, लड़की के कर दिए दस टुकड़े, लाश को नाले में फेंक दिया
- नरसिंह ने विदेशी पहलवान को पछाड़ा, रात ढाई बजे तक डटे रहे कुश्ती प्रेमी
- किंगफिशर, प्लेथिको फार्मा को झटका, 30 मई से एनएसई पर सूचीबद्धता समाप्त
- कुमारस्वामी की 'दूसरी पत्नी' की हकीकत
ईरान पर अभूतपूर्व वित्तीय दबाव बनाएगा अमेरिका, अन्य दंडात्मक उपाय भी किए जाएंगे
वॉशिंगटन। अमेरिका ने सोमवार को चेतावनी दी कि अगर ईरान ने परमाणु हथियार विकसित करने के कथित लक्ष्य तथा आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने सहित क्षेत्र को अस्थिर करने के व्यवहार को नहीं छोड़ा तो तेहरान पर अभूतपूर्व वित्तीय दबाव सहित अन्य दंडात्मक उपाय किए जाएंगे।
ट्रंप प्रशासन ने इसी के साथ वादा किया कि अगर तेहरान अपने परमाणु हथियारों और मिसाइल कार्यक्रम को छोड़ने के सत्यापन योग्य आदेश पर सहमत होता है तो ईरान के साथ राजनयिक एवं आर्थिक रिश्ते बहाल होंगे तथा वित्तीय मदद एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण किया जाएगा।
अपने पहले प्रमुख विदेशी नीतिक भाषण में विदेश मंत्री माइकल पोम्पियो ने यूरोपीय सहयोगियों तथा भारत सहित वैश्विक साथियों एवं मित्रों का समर्थन मांगा। (भाषा)
