ramcharitmanas

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Indian student

हार्वे तूफान : भारतीय छात्र की अमेरिका में मौत

Indian student
ह्यूस्टन। हार्वे तूफान के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक झील में डूबे 24 वर्षीय भारतीय छात्र की मौत हो गई। टेक्सास के एएंडएम विश्वविद्यालय के छात्र निखिल भाटिया को शनिवार को ब्रायन झील से बचाया गया था, जहां वह एक अन्य भारतीय लड़की शालिनी सिंह के साथ तैराकी के लिए गया था।
 
वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों के मुताबिक भाटिया की बुधवार को यहां मौत हो गई, जबकि शालिनी की हालत गंभीर बनी हुई है। वाणित्य दूतावास के अधिकारी भारत में भाटिया के परिवार और यहां अस्पताल के साथ नियमित रूप से संपर्क में थे।
 
भाटिया मूल रूप से जयपुर के रहने वाले थे, जबकि 25 वर्षीय शालिनी का ताल्लुक नई दिल्ली से रहा है। वे दोनों यहां सार्वजनिक स्वास्थ्य में परास्नातक स्तर की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों को यहां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
उनके दोस्तों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों झील में तैर रहे थे कि अचानक पानी का तेज बहाव उन्हें गहाराई में खींच ले गया। तभी वहां उनके साथ आए छात्रों को लगा कि वे गहरे पानी में फंस गए हैं जिसके बाद उन्होंने नजदीकी पुलिसकर्मियों से मदद की गुहार लगाई।
 
ब्रायन के मेयर एंड्रयू नेल्सन ने बताया कि इसके बाद ब्रायन के पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बाहर निकाला और चिकित्सकीय सहायता के पहुंचने तक सीपीआर से उनका उपचार किया। (भाषा)