गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. America
Written By
Last Modified: रविवार, 6 जनवरी 2019 (15:35 IST)

कुत्ते को गोली मारने के मामले में आर्कन्सा के उप शेरिफ बर्खास्त

कुत्ते को गोली मारने के मामले में आर्कन्सा के उप शेरिफ बर्खास्त - America
कॉनवे। अमेरिकी राज्य आर्कन्सा के एक शेरिफ कार्यालय ने ड्यूटी के दौरान एक छोटे कुत्ते को गोली मारते कैमरे में कैद हुए उप शेरिफ को बर्खास्त कर दिया है। घटना में कुत्ता जख्मी हो गया था।
 
फॉल्कनर काउंट के शेरिफ टिम रयाल्स ने शनिवार को कार्यालय के फेसबुक पेज पर कहा कि उप शेरिफ कीनन वालेस को उनकी ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। यह कदम कॉनवे में हुई घटना के एक दिन बाद उठाया गया है।
 
'आर्कन्सा डेमोक्रेट गैजेट' ने खबर दी कि वालेस शुक्रवार शाम एक कॉल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जब रीज नाम के कुत्ते को चेहरे पर गोली मारी गई। इससे पहले शेरिफ के दफ्तर ने बयान में कहा था कि कुत्ता आक्रामक था। गोलीबारी की घटना को रिकॉर्ड करने वाले डाऊ कैंडी ने अखबार को बताया कि वे कुत्ते को पशु चिकित्सक के यहां ले गए। घटना में कुत्ते का जबड़ा टूट गया है। रयाल्स ने कहा कि अभियोजक मामले की समीक्षा कर रहे हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
चक्रवात 'पाबुक' से अंडमान में 'ऑरेंज' अलर्ट जारी