सम्बंधित जानकारी
- ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र की हत्या में किशोरी को बनाया आरोपी
- उपचुनावों में हार से ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री की मुश्किलें और बढ़ीं
- हसी ने की कुलदीप की जगह अश्विन को तरजीह देने की वकालत
- बढ़ी ग्लैन मैक्सवेल की मुश्किल, सामने आया यह नया विवाद
- युवक ने ऊंट को ऑफर की बीयर, गट-गट कर खत्म कर दी पूरी कैन, Viral हुआ VIDEO
प्रतियोगियों के साथ कुत्ते ने भी लगाई हाफ मैराथन में दौड़, जीता मेडल
ऑस्ट्रेलिया के कूलगार्ली में आयोजित 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में अजीब नजारा देखने को मिला। यहां प्रतियोगियों के साथ कुत्ते ने भी मैराथन में हाफ मैराथन में दौड़ लगाई।
स्टॉर्मी नाम के कुत्ते को रेस के बाद मेडल भी दिया गया। मैराथन की वॉलंटियर को-ऑर्डिनेटर एलीसन हंटर के मुताबिक मैंने आज तक ऐसा नजारा नहीं देखा। दौड़ शुरू होने के स्टॉर्मी पहले खुद रनर्स के पास आया। जैसे ही रेफरी ने ‘गो’ कहा, वह प्रतिभागियों के साथ दौड़ पड़ा। स्टॉर्मी ने मैराथन ढाई घंटे में पूरी की।
प्रतियोगिता के आयोजक ग्रांट वोली के मुताबिक सारे प्रतिभागी तो इनामी राशि के लिए दौड़ रहे थे, लेकिन स्टॉर्मी शायद अपने मजे के लिए हिस्सा ले रहा था। दौड़ने से पहले उसका बाकायदा कार्ड भी बनाया गया। पहले से इसकी कोई योजना नहीं थी। (Photo Courtesy: Courtesy Media)
