सम्बंधित जानकारी
- अफगानिस्तान में मोर्टार हमला, 4 नागरिकों की मौत, 36 घायल
- विश्व कप में वेस्टइंडीज लगातार 6 हार के बाद 23 रनों से जीता, अफगानिस्तान की नौवीं हार के साथ विदाई
- विश्व कप में वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान मैच के हाईलाइट्स
- जीत के बाद बोले पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद, उम्मीदें कायम रहना सुखद
- नायब ने 45वें ओवर में गेंदबाजी करने के फैसले का बचाव किया
Afghanistan। अफगानिस्तान में कार विस्फोट में 3 लोगों की मौत, 72 घायल
काबुल। मध्य अफगानिस्तान में हुए कार विस्फोट में 3 लोगों की जान चली गई और अन्य 72 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई छात्र हैं, जो नजदीक ही एक स्कूल में पढ़ने आए थे।
प्रांतीय परिषद के सदस्य हसन रजा यूसुफी ने बताया कि रविवार को हुए आत्मघाती हमले का निशाना गजनी स्थित खुफिया इकाई का परिसर था।
तालिबान के प्रवक्ता जबिहुल्ला मुजाहिद ने हमले में कई खुफिया एजेंटों के मारे जाने का दावा किया है। अधिकारियों ने किसी भी सरकारी अधिकारी की मौत की पुष्टि नहीं की है। (भाषा)
