सम्बंधित जानकारी
- पाकिस्तान ने कसा हाफिज सईद पर शिकंजा, दर्ज हुआ आतंक के वित्तपोषण का मामला
- देशभर में आईएस के 160 सदस्य और हमदर्द गिरफ्तार
- कश्मीर में अब आतंकियों की खैर नहीं, तलाश करो, ठोक डालो, खूब इनाम लो
- सुरक्षा बलों ने बडगाम मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया, हथियार और गोला-बारूद भी बरामद
- अमरनाथ यात्रा पर हमले की आशंका, सुरक्षाबलों की अग्नि परीक्षा
अफगानिस्तान में मोर्टार हमला, 4 नागरिकों की मौत, 36 घायल
मैमाना। अफगानिस्तान में फारयाब प्रांत के ख्वाजा सब्जपोश जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के मोर्टार हमले में कम से कम 4 नागरिकों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। मोर्टार हमले होते ही इलाके में तैनात सुरक्षाबल हरकत में आ गए और आतंकवादियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की।
प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल करीम युराश ने बताया कि तालिबानी आतंकवादियों ने आज सुबह रिहायशी इलाकों और एक स्थानीय बाजार 'गंज बाजार' को निशाना बनाकर कई मोर्टार दागे। हमले में 4 नागरिक मारे गए और 36 अन्य घायल हो गए। मोर्टार हमले होते ही इलाके में तैनात सुरक्षाबल हरकत में आ गए और आतंकवादियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की।
युराश ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी थी। सुरक्षाबलों के जवान अशांत जिले में शांति एवं स्थिरता स्थापित करने के लिए आतंकवादियों को खदेड़ने का प्रयास कर रहे हैं। तालिबान ने इस संबंध में अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।