सम्बंधित जानकारी
- क्या एलन मस्क का हो सकता है मर्डर, मस्क के पिता ने क्यों कही ये बात?
- विवेक रामास्वामी ने किया ताइवान पर रणनीतिक स्पष्टता का आह्वान
- ज्ञानवापी मामला : ASI ने सर्वेक्षण के लिए 8 सप्ताह का और समय मांगा
- संयुक्त राष्ट्र महासभा का वार्षिक सत्र : विदेश मंत्री जयशंकर का होगा संबोधन, प्रधानमंत्री मोदी नहीं होंगे शामिल
- भारतवंशी थरमन षणमुगारत्नम बने सिंगापुर के नए राष्ट्रपति, रिकॉर्ड मतों से जीता चुनाव
पहले पाकिस्तानी नोबेल विजेता को अपने ही देश में मुसलमान मानने से इंकार किया
भारतीय प्रोफेसर को दिया अपना पुरस्कार कहा कि 'यह आपका पुरस्कार है सर।'
abdus salam
पाकिस्तान में धार्मिक पहचान के कारण गुमनामी
पाकिस्तानी होने के बाद भी उनके खुद के देश में ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न नहीं मनाया गया। साथ ही सलाम ने अपने ही देश में धार्मिक पहचान के लिए कई संघर्ष किए। अहमदी अल्पसंख्यक समुदाय से होने के कारण सलाम की इस उपलब्धि को पाकिस्तान में गुमनाम रखा गया। आपको बता दें कि अहमदिया इस्लाम की एक ऐसी कास्ट है जिसे पाकिस्तान व पूरी मुस्लिम देशों में प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता है।
भारतीय प्रोफेसर को दिया अपना पुरस्कार
नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज़ की है जिसका टाइटल 'सलाम, द फर्स्ट ****** नोबेल पुरस्कार विजेता' रखा गया है। इस डाक्यूमेंट्री में उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया है। इस डाक्यूमेंट्री में एक सीन ऐसा है जो भारत पाकिस्तान के रिश्ते को दर्शाता है। जब दिसंबर 1979 में डॉ सलाम को नोबेल पुरस्कार मिला तो उन्होंने भारत सरकार को एक अनुरोध जारी किया। इस अनुरोध में उन्होंने अपने टीचर प्रोफेसर अनिलेंद्र गांगुली का पता लगाने की मांग की जिन्होंने उन्हें लाहौर के सनातन धर्म कॉलेज में गणित पढ़ाया था।
भारत पाकिस्तान विभाजन के बाद प्रोफेसर गांगुली भारत आ गए थे। सलाम नोबेल पुरस्कार जीतने के दो साल बाद यानी 19 जनवरी 1981 को प्रोफेसर गांगुली के दक्षिण कोलकाता स्थित आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने गए। डॉ सलाम का मानना था कि गणित के प्रति उनका जुनून प्रोफेसर गांगुली ने ही पैदा किया था।
सलाम अपने पदक को भारत में प्रोफेसर गांगुली के पास ले गए जो उस समय बहुत बूढ़े थे। प्रोफेसर गांगुली पीठ के बल लेटे हुए थे और बिस्तर से उठ नहीं पा रहे थे। सलाम ने उनका नोबेल पुरस्कार उनके हाथों में रखा और कहा कि 'यह आपका पुरस्कार है सर। यह मेरा नहीं है।' यह एक शिक्षक के प्रति सर्वोत्तम श्रद्धांजलि थी जो धर्म व राष्ट्र की सीमा को लांघ कर एक शिष्य और गुरु के रिश्ते को दर्शाती है।
