सम्बंधित जानकारी
- योग दिवस पर राजनाथ की पाकिस्तान को चेतावनी, भारी पड़ेगा भारत पर आतंकी हमला
- योग की चमत्कारी शक्ति, व्हीलचेयर से उठ खड़े हुए फोटो पत्रकार
- विश्व योग दिवस 2025: योग से कैसे भगाएं गंभीर किस्म के रोग?
- योग दिवस पर पीएम मोदी ने बताया, योग ने कैसे पूरी दुनिया जोड़ा
- विश्व योग दिवस 2025: 10 मिनट में सिर्फ 3 योगासन रोज करें, कभी नहीं होंगे बीमार
इंदौर के राजबाड़ा में हुआ योग, सिंधिया समेत कई दिग्गज शामिल
Indore Yoga news : केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शनिवार को इंदौर के पूर्व होलकर शासकों के ऐतिहासिक राजबाड़ा महल में सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल हुए।
सिंधिया ने कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग का नया इतिहास रचा गया है। वसुधैव कुटुम्बकम (पूरी पृथ्वी ही एक परिवार है) के विचार के आधार पर अब पूरा विश्व योग से जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के 170 देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना भारत की आध्यात्मिक शक्ति और प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति को खुद को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन 40 से 50 मिनट योगाभ्यास करना चाहिए।
बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच राजबाड़ा महल में हुए सामूहिक योग कार्यक्रम में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी और राज्य सरकार के काबीना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी भाग लिया। इस दौरान बड़ी तादाद में आम नागरिक भी योग की अलग-अलग मुद्राएं करते नजर आए।
edited by : Nrapendra Gupta
