सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश में एक तिहाई सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर BJP ने बनाई बढ़त, बड़ा सवाल क्या बदलेगा माहौल?
- उज्जैन में सड़क पर खून से लथपथ मिली लड़की की जांच में दुष्कर्म की पुष्टि, SIT गठित, उज्जैन पुलिस को नोटिस
- Joshimath landslide: भूधंसाव से जोशीमठ में 65 प्रतिशत मकान प्रभावित, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
- मणिपुर में हिंसा से बिगड़े हालात, पूरा राज्य अशांत क्षेत्र घोषित
- Bhagat Singh : प्रेरक व्यक्तित्व के धनी क्रांतिकारी भगत सिंह, जानें 20 बेहतरीन कोट्स
Indore : मोबाइक बचाने के प्रयास में स्कूल बस पेड़ से टकराई, ड्राइवर गंभीर घायल
School Bus Accident: आज सुबह देवास नाका के पास मदरलैंड इंग्लिश हाई सेकंडरी स्कूल की बस मोबाइक (Mobike) को बचाने के प्रयास में सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई। बस बच्चों से भरी हुई थी। इससे वे घबरा गए लेकिन उन्हें चोट नहीं आई। इस हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है और कंडक्टर घायल है।
इंदौर में स्कूली बसों की फिटनेस पर हमेशा सवाल उठते हैं। बुधवार सुबह फिर एक स्कूली बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन सभी बच्चे सुरक्षित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मदरलैंड इंग्लिश हाई सेकंडरी स्कूल की बस सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। लोगों के अनुसार बस जब बायपास पर पहुंची तो वह अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गई। इससे बस काफी क्षतिग्रस्त हो गई है।
जिस समय घटनाक्रम हुआ, उस समय बस में काफी बच्चे भी थे, लेकिन किसी भी बच्चे को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई और सभी बच्चे सुरक्षित हैं। हादसे में ड्राइवर का पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर को बस बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने पूरे मामले की सूचना लसूड़िया पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Edited by: Ravindra Gupta
