सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में टॉयलेट के साथ सेल्फी क्यों ले रहे हैं लोग?
- धार्मिक रथयात्रा ने किया कबाड़ा, निकाला आधे इंदौर के ट्रैफिक का दम
- Indore में 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, वीडियो भी बनाया, आरोपियों में नाबालिग भी
- Indore news : इंदौर में 6 मंजिला इमारत में आग लगी, 15 लोग बचाए गए
- खजराना मंदिर में नई आकर्षक पैकिंग में मिलेगा लड्डू प्रसाद
इंदौर में लगे गजवा ए हिंद के पोस्टर के जवाब में हिंदुओं ने लिखा भगवा ए हिंद, कांग्रेस ने कहा, BJP की साजिश
इंदौर की आबोहवा में क्यों घुलने लगा सांप्रदायिकता का जहर?
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अपने खानपान, कल्चर और सफाई के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, लेकिन अब यहां की आबोहवा में जहर घुलने लगा है। हाल ही में इंदौर की एक मस्जिद पर गजवा-ए-हिंद के पोस्टर लगाए गए थे। जिसे लेकर जमकर हंगामा हुआ था।
विवाद बढने पर हालांकि मस्जिद से पोस्टर को हटा लिया गया, लेकिन अब उसके जवाब में हिंदू संगठन सक्रिय हो गए हैं। अब कुछ हिंदू संगठनों ने इसके जवाब में भगवा-ए-हिन्द के पोस्टर लगा दिए हैं। यह पोस्टर भंवरकुआ क्षेत्र में लगाए गए हैं। इसके साथ ही इन पोस्टर पर बटेंगे तो कटेंगे,एक है तो सेफ है जैसे नारे लिखे गए हैं।
पुलिस को नहीं जानकारी : मकानों में पोस्टर लगाने की खबर वायरल हुई लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है। अफसरों का कहना है कि अब तक इसे लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है।
किसने लगाए पोस्टर : बता दें कि हिन्द राष्ट्र संगठन नामक संस्था ने यह पोस्टर लगाए हैं। कई इलाकों के घरों की दीवारों पर यह पोस्टर नजर आ रहे हैं। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के मुताबिक पिछले दिनों शहर में गजवा-ए-हिंद के पोस्टर नजर आए थे। हमारा संगठन भी हिन्दू परिवारों को संगठित और जागरुक कर रहा है। उनका मानना है कि एक हैं तो सेफ हैं।
हमें गांधी में यकीन : राकेश सिंह यादव ने बताया कि भारत देश ना भगवा ना गजवा सिर्फ़ महात्मा गांधी में यक़ीन रखता हैं। देश का एक मात्र तिरंगा ध्वज ही देश की एकता और अखंडता को क़ायम रखता हैं। अलग रंगों के झंडे लहराकर तिरंगे की शान को कम करने की कोशिश करने वालों को कांग्रेस करारा जवाब देने को तैयार हैं। इंदौर में ऐसी फ़िरक़ापरस्त ताक़तों के खिलाफ सख्त कार्यवाही सरकार को करना चाहिए। ऐसे पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ एफ़आइआर दर्ज करके रासुका की कार्यवाही की जाना चाहिए।
Edited By: Navin Rangiyal
विवाद बढने पर हालांकि मस्जिद से पोस्टर को हटा लिया गया, लेकिन अब उसके जवाब में हिंदू संगठन सक्रिय हो गए हैं। अब कुछ हिंदू संगठनों ने इसके जवाब में भगवा-ए-हिन्द के पोस्टर लगा दिए हैं। यह पोस्टर भंवरकुआ क्षेत्र में लगाए गए हैं। इसके साथ ही इन पोस्टर पर बटेंगे तो कटेंगे,एक है तो सेफ है जैसे नारे लिखे गए हैं।
पुलिस को नहीं जानकारी : मकानों में पोस्टर लगाने की खबर वायरल हुई लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है। अफसरों का कहना है कि अब तक इसे लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है।
किसने लगाए पोस्टर : बता दें कि हिन्द राष्ट्र संगठन नामक संस्था ने यह पोस्टर लगाए हैं। कई इलाकों के घरों की दीवारों पर यह पोस्टर नजर आ रहे हैं। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के मुताबिक पिछले दिनों शहर में गजवा-ए-हिंद के पोस्टर नजर आए थे। हमारा संगठन भी हिन्दू परिवारों को संगठित और जागरुक कर रहा है। उनका मानना है कि एक हैं तो सेफ हैं।
कांग्रेस ने बताया भाजपा की साजिश : दूसरी तरफ इस पूरे विवाद को कांग्रेस ने भाजपा की साजिश करार दिया है। मप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव ने वेबदुनिया को बताया की कुछ सांप्रदायिक ताक़तों द्वारा लगातार इंदौर में शांति भंग करने के प्रयास किए जा रहें हैं। इसमें भाजपा से संबंधित संगठन और संदिग्ध व्यक्ति शामिल हैं। प्रदेश की जनता सांप्रदायिक सद्भावना से रहना चाहती हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार प्रदेश एंव इंदौर का माहौल ख़राब करने की कोशिश करना यह सिद्ध करता हैं की भाजपा षड्यंत्र में शामिल हैं।ना भगवा ए हिंद ना गजवा ए हिंद देश को चाहिए “गांधी-ए-हिंद”
— Rakesh Singh Yadav (@_RakeshYadavINC) November 27, 2024
प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भावना को नफ़रत से समाप्त करने की कोशिश करने वालों को कांग्रेस द्वारा करारा जवाब दिया जाएगा।
नफ़रत फैलाने वालों के खिलाफ सरकार कार्यवाही करें।@RahulGandhi @priyankagandhi @jitupatwari pic.twitter.com/TicqfcuVuj
Edited By: Navin Rangiyal
