सम्बंधित जानकारी
- कश्मीर में हुई बर्फबारी, दिल्ली से अधिक ठंडा इंदौर!
- जलेसं के मासिक रचना पाठ में शब्दों में जीवन पर परिचर्चा
- बंगाल को 11 रनों से जिताकर शमी ने इंदौर में तोड़े मध्यप्रदेश रणजी टीम के फैंस के दिल
- धार्मिक रथयात्रा ने किया कबाड़ा, निकाला आधे इंदौर के ट्रैफिक का दम
- Indore में 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, वीडियो भी बनाया, आरोपियों में नाबालिग भी
इंदौर में टॉयलेट के साथ सेल्फी क्यों ले रहे हैं लोग?
selfie with toilet : देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में विश्व शौचालय दिवस पर 700 से ज्यादा शौचालयों पर 1 लाख से ज्यादा लोगों ने सेल्फी लेकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। नगर निगम द्वारा चलाए गए 'जा कर देखो' अभियान को मिले लोगों के समर्थन ने एक बार फिर दुनिया को हैरान कर दिया। लोगों की सजगता ने बता दिया कि इंदौर ही क्यों हमेशा स्वच्छता में नंबर 1 आता है।
नगर निगम ने इस अभियान को सुपर स्पॉट नाम दिया गया था। सुबह से ही लोग सेल्फी लेने के लिए नगर निगम के सार्वजनिक शौचालय पहुंचने लगे थे। रात 8 बजे तक 1 लाख 2 हजार 202 लोगों के सेल्फी पोर्टल पर अपलोड हो चुके थे।
अभियान को लेकर शौचालयों को सजाया गया था। शाम के वक्त शौचालयों के बाहर रंगोली सजाई गई और दिए भी लगाए गए। कलेक्टर, कमिश्नर, राजनेता, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में लोग भी मतदान के लिए पहुंचे।
इस अभियान का उद्देश्य शौचालयों के नियमित उपयोग और स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और इंदौर को खुले में शौच मुक्त और स्वच्छता में सर्वोच्च स्थान बनाए रखने के प्रयास को सशक्त करना था।आभार इंदौर, धन्यवाद इंदौर!
— Pushyamitra Bhargav (@advpushyamitra) November 19, 2024
विश्व शौचालय दिवस पर ‛शौचालय सुपर स्पॉट अभियान के तहत हमने 1 लाख सेल्फी का लक्ष्य रखा था, और आप सभी की सहभागिता से हमारे इंदौर ने इसे 1,02,202 सेल्फी के साथ अर्जित कर दिखाया है।
यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि इंदौरवासियों के स्वच्छता के प्रति समर्पण… pic.twitter.com/eFcM52kOQQ
इस उपलब्धि के लिए महापौर भार्गव, आयुक्त वर्मा और स्वास्थ्य प्रभारी शुक्ल ने शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी ने इस अभियान को शहर की स्वच्छता संस्कृति का प्रतीक बताया।
