सम्बंधित जानकारी
- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले, मुस्लिम हमें काफिर कहते हैं, हम काफिर हैं तो हमारी बनाई सड़क पर क्यों चलते हो
- इंदौर में री-नीट का नकली पेपर 200 छात्रों को बेचा, एआई से बनाया था पर्चा, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
- इंदौर में महिला ने किया सुसाइड, उसके पहले छोटे भाई के साथ किया ये काम, सुसाइड नोट में लिखी सचाई
- इंदौर में बीएमडब्लू कार पर गिरा मेट्रो ट्रेक का मलबा, बाल-बाल बची जान, कार मालिक ने वीडियो बनाकर बताई सच्चाई
- सीएम मोहन यादव का तंज, बोले- मधु भैया को देखते ही पटवारी को भेरूजी आने लगते हैं
इंदौर में MCA स्टूडेंट ने लगाई फांसी, सहेलियों ने बताया क्यों थी परेशान, एक साल से कर रही थी परीक्षा की तैयारी
इंदौर से लगातार आत्महत्याओं की खबरें सामने आ रही हैं। रविवार को एक MCA की छात्रा ने फांसी लगा ली। मृतक छात्रा परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा परीक्षा को लेकर तनाव में थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
परदेशीपुरा थाना पुलिस के मुताबिक मृतका का नाम रेखा (22) पिता उत्तम गाढे मूल निवासी बुरहानपुर थी। वह पिछले एक साल से इंदौर में रहकर चमेली देवी कॉलेज से MCA की पढ़ाई कर रही थी।
सहेलियां लौटीं तो लटका मिला शव : जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 11 बजे रेखा की सहेलियों ने उसे कमरे में फंदे पर लटका हुआ देखा। बताया जा रहा है कि रविवार शाम सहेलियों ने उसे राजबाड़ा घूमने चलने के लिए कहा था, लेकिन उसने जाने से मना कर दिया था। बाद में जब सहेलियां वापस लौटीं तो वह कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली।
पुलिस ने मौके पर मौजूद सहेलियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि रेखा MCA सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा दे रही थी। उसके कुछ पेपर खराब हो गए थे, जिसके कारण वह काफी स्ट्रेस में थी। पिछले कुछ दिनों से वह पढ़ाई भी ठीक से नहीं कर पा रही थी और परेशान रहने लगी थी।
पुलिस को मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। वहीं, छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
Edited By: Naveen R Rangiyal