सम्बंधित जानकारी
- बहन और दृष्टिहीन भाई से धोखाधड़ी: सौतेले भाई पर पुश्तैनी जमीन बेचने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
- मौत के सेल्फी पॉइंट! इंदौर के वॉटरफॉल्स पर 5 साल में 66 मौतें, 'डेथ जोन' में नो एंट्री पर रोक नहीं लगा पा रही पुलिस
- इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष का भाई बादशाह मिमरोट गिरफ्तार, कांग्रेस प्रदर्शन में पुलिस को अपशब्द कहने का आरोप
- इंदौर में घोड़ी के साथ क्रूरता, नचाने के लिए पीटता रहा बेरहम, पशु प्रेमियों ने पुलिस में की शिकायत
- शालिनी ताई मोघे की 15वीं पुण्यतिथि पर बाल निकेतन संघ में दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला
पहले शराब पी, फिर खूनी संघर्ष और दोस्त को चाकुओं से गोद कर उतार दिया मौत के घाट
इंदौर के गांधीनगर क्षेत्र में पार्टी के दौरान तीन दोस्तों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो युवकों ने हेमू जाट पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश जारी है।
रविवार की सुबह तीन दोस्तों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों ने अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार घटना सिद्धार्थ नगर की है। यहां रहने वाला हेमू जाट अपने दोस्त राजू और एक अन्य युवक के साथ क्षेत्र के एक खुले मैदान में बैठकर पार्टी कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि राजू और उसके साथी ने हेमू पर चाकू से कई वार कर दिए। हमले में हेमू गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा, जबकि दोनों आरोपी फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में हेमू को तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या आपसी विवाद के चलते की गई। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
Edited By: Naveen R Rangiyal