सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में बीएमडब्लू कार पर गिरा मेट्रो ट्रेक का मलबा, बाल-बाल बची जान, कार मालिक ने वीडियो बनाकर बताई सच्चाई
- सीएम मोहन यादव का तंज, बोले- मधु भैया को देखते ही पटवारी को भेरूजी आने लगते हैं
- मानसून की बेरुखी से सुलग उठी इंदौर की रसोई, टमाटर, गिलकी, लौकी खा रहे भाव, दूसरे राज्यों से सप्लाय कम
- इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्शन?
- इंदौर में चलती I20 में लगी आग, घटना के बाद मची अफरा-तफरी, फ्लाईओवर पर जाम भी लग गया
इंदौर में महिला ने किया सुसाइड, उसके पहले छोटे भाई के साथ किया ये काम, सुसाइड नोट में लिखी सचाई
इंदौर में लोगों की आत्महत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तकरीबन रोजाना ही कोई न कोई शहर में आत्महत्या कर रहा है। गांधी नगर इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार शाम की है।
मृतका की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। सुसाइड नोट में लिखा है, पति को छोड़ने से पहले दुनिया छोड़नी होगी। इसके साथ भी लिखा है कि मैं आपके सबके लायक नहीं हूं, इसलिए जा रही हूं।
परिजनों के मुताबिक आत्महत्या से पहले महिला ने अपने छोटे भाई को घर से बाहर निकाल दिया था। वहीं, पति और जेठ ने दावा किया है कि महिला किसी युवक के संपर्क में थी और इसी बात को लेकर वह तनाव में रहती थी। गांधी नगर पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान अनिता (17) पति सूरज ठाकुर निवासी पालाखेड़ी कांकड़ के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शनिवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
भाई को चाकू दिखाकर भगाया : घटना के समय घर में अनिता और उसका 9 साल का छोटा भाई रोहन मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले अनिता ने अपने छोटे भाई को घर से बाहर जाने के लिए कहा। जब वह बाहर नहीं गया तो उसने उसे डांटा और चाकू दिखाकर डरा दिया। इसके बाद रोहन घर के बाहर चला गया। रोहन काफी देर तक बाहर बैठा रहा, लेकिन जब अनिता ने दरवाजा नहीं खोला तो वह रोने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने परिवार को सूचना दी। जब तक परिवार के लोग पहुंचे, तब तक मोहल्ले के लोगों ने अनिता को फंदे से नीचे उतार लिया था। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
Edited By: Naveen R Rangiyal