सम्बंधित जानकारी
- देवास में तेंदुए के साथ मस्ती करते रहे गांव के लोग, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
- डॉ. सिवन IIT इंदौर के संचालक मंडल के अध्यक्ष
- Indore : 51,000 का नेग नहीं मिलने पर किन्नरों ने पालतू बिल्ली को किया किडनैप, गडकरी परिवार ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
- इंदौर में 9 दिवसीय वेद प्रचार महोत्सव का आयोजन
- इंदौर ग्रामीण के नए डीएसपी होंगे उमाकांत चौधरी
कुत्ते की वजह से गई तेंदुए की याददाश्त, आंखों में पार्शियल ब्लाइंडनेस
Indore news in Hindi : बीमार तेंदुए को इलाज के लिए गुरुवार को देवास जिले से इंदौर चिड़ियाघर लाया गया। इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि इस तेंदुए को शिकार के दौरान कुत्ते ने काट लिया होगा इससे उसकी याददाश्त चली गई।
कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के इंचार्ज डॉक्टर उत्तम यादव ने बताया कि हमारे पास ये कल सुबह 10 बजे ला गया और हमने 11 बजे इसका ट्रीटमेंट शुरू किया। प्राइमरी सिम्टम्स जो नोटिस में आया है वह न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है। इसके बहुत से कारण हो सकते हैं, ये या रेबीज का डंप फॉर्म या कैनन डिस्टेंपर वायरस भी हो सकता है।
डॉक्टर यादव ने बताया कि बुधवार को वायरल वीडियो में देखा गया कि यह तेंदुआ ना गुरुराया और ना किसी पर अटैक किया, गांव वाले इस तेंदुए को गाय के बछड़े की तरह ट्रीट कर रहे थे। इस तरह के केस न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर में आते हैं जिसमें जानवर अपनी पहचान भूल जाता है। रैबीज संक्रमित कुत्ते को खाने या शिकार करने के दौरान कुत्ते के काटने से यह स्थिति बनी।
उन्होंने कहा कि इसकी आंखों में पार्शियल ब्लाइंडनेस भी नजर आ रही है। हमने इसके तापमान को मैनेज किया। लेकिन हालात उसकी क्रिटिकल है।
