सम्बंधित जानकारी
- Surya Chauhan Murder Case : सूर्या चौहान की हत्या में शामिल 5वां आरोपी गिरफ्तार, गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर
- सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर
- गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान
- TamilNadu : मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' हंसी, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग
- Twisha Sharma Case: 'मर्डर नहीं, यह सुसाइड है' - भोपाल पुलिस कमिश्नर का बड़ा दावा; सास के ड्रग्स वाले आरोपों पर भी हुआ खुलासा
पति बना हैवान, पत्नी को पीट पीटकर कर उतार दिया मौत के घाट
इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के कम्पेल चौकी अंतर्गत ग्राम उज्जैनी में पति-पत्नी के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां एक चौकीदार ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल यह मामला ग्राम उज्जैनी स्थित आनंदराज फार्म के पास का है, जहां आसिफ रंगरेज के फार्म पर चौकीदारी करने वाला राहुल बर्मन अपनी पत्नी सुमन के साथ रहता था।
क्या बताया पुलिस ने : पुलिस के अनुसार किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद राहुल ने अपनी पत्नी सुमन के साथ गंभीर मारपीट की। मारपीट इतनी बर्बर थी कि सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कम्पेल चौकी और खुड़ैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी उमाकांत चौधरी और एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल बर्मन उम्र 32 वर्ष मूल रूप से उमरिया जिले के बीरसिंहपुर गांव का निवासी है और फार्म पर चौकीदारी का कार्य करता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Edited By: Naveen R Rangiyal