सम्बंधित जानकारी
- 73 साल के कांग्रेस नेता को BJP कार्यकताओं ने जबरन पहनाई साड़ी, PM मोदी का मजाक बनाने पर निकाला गुस्सा
- भरी बारिश में भारी तादाद में इकठ्ठा हुए कांग्रेसी, वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के साथ की आमसभा, कलेक्ट्रेट का घेराव
- इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन, अंतिरक्ष यात्री बन सड़कों का किया मुआयना
- पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी पर पटना में बवाल, भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, जमकर चले लाठी और पत्थर
- भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चले लात-घूंसे, जिला अध्यक्ष की दावेदारी को लेकर टकराव
बढ़ते अपराध और मेट्रो की खराब प्लानिंग पर भड़के कांग्रेसी, कलेक्ट्रेट घेरा, पुलिस ने वॉटर केनन से बरसाया ठंडा पानी
Photo : Social media
जिस तेजी से इंदौर बढ़ रहा है, उसी तेजी से यहां अपराध और नशाखोरी बढ़ती जा रही है। ट्रैफिक और मेट्रो की खराब प्लानिंग को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प होती रही।
इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। देर तक इस इलाके में स्थिति तनावपुर्ण बनी रही। इस दौरान ट्रैफिक जाम लगा और ज्यादातर ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा और लोग परेशान होते रहे।
पुलिस ने वाटर कैनन का का किया इस्तेमाल : प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया तो उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और झड़प हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए थे, लेकिन कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस प्रशासन को वाटर कैनन का सहारा लेना पड़ा और कार्यकर्ताओं पर पानी की तेज बौछारें छोड़ी गईं।
मेट्रो और इंदौर में तोड़फोड़ पर आक्रोश : कांग्रेस नेताओं ने शहर में चल रहे विकास कार्यों और मेट्रो प्रोजेक्ट की प्लानिंग पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि अनियोजित तरीके से चल रहे मेट्रो के काम ने पूरे शहर की व्यवस्था बिगाड़ दी है। इसके अलावा जगह-जगह हो रही तोड़फोड़ से लोग परेशान हैं और शहर अस्त-व्यस्त हो चुका है। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
लगातार उठ रहे सवाल : बता दें कि इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट की धीमी गति के साथ ही ट्रैफिक और बीआरटीएस को हटाने को लेकर की जा रही अनियमितता लगातार सामने आ रही हैं। कई जगह कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। सडकों की हालत खराब है। ऐसे में इन मुद्दों को लेकर इंदौर प्रशासन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
Edited By: Navin Rangiyal
