सम्बंधित जानकारी
- अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर
- पुरानी रंजिश में इंदौर में बदले का खूनी खेल, 4 गोलियां मारकर बेरहमी से भिंड के रेत कारोबारी की हत्या
- Donald Trump : टीचर है हमलावर, आखिर क्यों करना चाहता था ट्रंप पर हमला, कैसे दिया सुरक्षाकर्मियों को चकमा, चौंकाने वाले खुलासे
- अमेरिका के लुइसियाना में भीषण गोलीबारी, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत, जानिए क्या है मामला?
- कनाडा के स्कूल में भीषण गोलीबारी, 9 लोगों की गई जान, कई घायल, ऐसे हुई हमलावर की मौत
मानपुर में कांग्रेस नेता के रिश्तेदार पर हमला, 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
मानपुर के यशवंत नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सनसनीखेज और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। यहां वर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के करीबी रिश्तेदार संजय पटेल पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले पटेल की गाड़ी को टक्कर मारकर रोका, फिर धारदार हथियार और पत्थरों से हमला कर गाड़ी से उसका पैर कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल संजय पटेल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला और विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस शिकायत के मुताबिक, संजय पटेल जब सुबह अपने वाहन से जा रहा था, तभी हमलावरों ने अपनी गाड़ियों से उसकी कार को टक्कर मारकर चारों तरफ से घेर लिया। कार रुकते ही हमलावरों ने पथराव शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने संजय पटेल के पैरों को गाड़ी के पहियों से कुचल दिया। इसके बाद 5 से 8 लोगों ने पटेल को घेरकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से बेरहमी से पीटा।
पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला और विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें भी गठित कर दी हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
