सम्बंधित जानकारी
- राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू की यात्रा को बनाइए यादगार
- गर्मी से राहत पाने के लिए परिवार के साथ बना रहे हैं घूमने का प्लान तो ये जगहें हैं बेहतरीन
- सफर में खाने के लिए ले जाएं ये 5 चीज़ें, नहीं होंगी खराब
- National Tourism Day 2024 की थीम कैसे करेगी पर्यटन स्थल में सुधार?
- 25 जनवरी : राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, जानें इतिहास, महत्व और 2024 की थीम
कर्नाटक का खूबसूरत हिल स्टेशन है प्रकृति की गोद में बसा कुर्ग
सुंदरता ऐसी कि वापस जाने को नहीं करेगा दिल
places to visit in coorg
कर्नाटक के पश्चिमी घाट में स्थित कूर्ग, जिसे कोडागु भी कहा जाता है, अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। कुर्ग को "दक्षिण का स्कॉटलैंड" भी कहा जाता है और अपनी कुदरती ख़ूबसूरती और शांत वातावरण के कारण पर्यटकों में खासा लोकप्रिय है। यहां की हरियाली, घने जंगल, और चाय और कॉफी के बागान देखते ही बनते हैं।
ALSO READ: गर्मी से राहत पाने के लिए परिवार के साथ बना रहे हैं घूमने का प्लान तो ये जगहें हैं बेहतरीन
कुर्ग में घूमने की जगहें
कुर्ग प्रकृति प्रेमियों के लिए बहुत माकूल जगह है। कुर्ग की सुंदरता और शांति आपको विस्मित कर देगी और यहां की सैर आपको हमेशा याद रहेगी। चाहे आप प्रकृति प्रेमी हों या एडवेंचर के शौकीन, कुर्ग हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास रखता है।
यह एक खूबसूरत झरना है जहां आप प्रकृति की गोद में समय बिता सकते हैं।
तलकावेरी:
कुर्ग का एक और प्रमुख आकर्षण है, जहां से कावेरी नदी का उद्गम होता है। यह स्थान अपने धार्मिक महत्व के साथ-साथ अपने पैनोरमिक दृश्यों के लिए भी जाना जाता है।
हाथियों के साथ मस्ती:
दुबारे हाथी कैम्प कर्नाटक के कुर्ग में स्थित है और यह हाथियों के प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां आप हाथियों को करीब से देख सकते हैं। इस जगह पर जाकर आप हाथियों के साथ समय बिता सकते हैं और उनके नेचुरल बिहेवियर को देख सकते हैं।
ये हाथी बहुत बड़े और शांत स्वभाव के होते हैं। हाथियों को नहाते हुए और उनके खेलते हुए देखना बहुत ही सुखद अनुभव होता है। यहां पर हाथियों की देखभाल करने वाले लोग भी होते हैं जो उन्हें खाना खिलाते हैं, उन्हें नहलाते हैं और उनके साथ खेलते हैं।
मौसम:
कुर्ग का मौसम अधिकतर समय सुखद रहता है। मानसून के दौरान यहां की हरियाली और भी बढ़ जाती है, जो पर्यटकों को आकर्षित करती है। गर्मी के मौसम में भी यहां का तापमान अधिक नहीं होता, जिससे यह साल भर पर्यटन के लिए एक सही स्थान बन जाता है।
कैसे पहुंचें?:
कुर्ग पहुँचने के लिए नजदीकी एयरपोर्ट मैंगलोर और बैंगलोर हैं। इन शहरों से कुर्ग के लिए टैक्सी और बस सेवाएं उपलब्ध हैं। सड़क मार्ग से कुर्ग की यात्रा खासकर मनोरम होती है, क्योंकि रास्ते में आपको अद्भुत प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलते हैं।
