सम्बंधित जानकारी
- 25 जनवरी : राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, जानें इतिहास, महत्व और 2024 की थीम
- लक्षद्वीप के खूबसूरत बीच जिनके आगे मालदीव्स भी कुछ नहीं
- लॉन्ग वीकेंड में एक्स्प्लोर करें उत्तर प्रदेश के ये 5 प्रमुख तीर्थ पर्यटन स्थल
- लंबी छुट्टियों में आपको बिहार के इन 5 पर्यटन स्थलों पर ज़रूर जाना चाहिए
- बजट में हनीमून प्लान कर रहे हैं तो कर सकते हैं इन खूबसूरत डेस्टिनेशन की सैर
National Tourism Day 2024 की थीम कैसे करेगी पर्यटन स्थल में सुधार?
क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय पर्यटन दिवस? जानें 2024 की थीम
National Tourism Day
इसलिए भारत में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (National Tourism Day) मनाया जाता है। यह दिवस भारत के लिए बहुत खास है क्योंकि इस दिवस के ज़रिए आपको भारत की सुन्दरता का महत्व पता चलता है। हर साल इस दिवस की एक खास थीम होती है। आइए जानते हैं कि राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2024 की थीम क्या है...
क्या है राष्ट्रीय पर्यटन 2024 की थीम? | National Tourism Day 2024 Theme
हर साल राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, पर्यटन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशिष्ट विषय पर प्रकाश डालता है। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2024 की थीम 'सतत यात्राएं, कालातीत यादें' (Sustainable Journey, Timeless Memory) निर्धारित की गई है।
इस थीम का मतलब है जिम्मेदार और जागरूक यात्रा को बढ़ावा देना और पर्यटन स्थल को स्वच्छ और सुरक्षित रखना। इसके अलावा 2023 में इस दिवस की थीम 'पर्यटन और हरित निवेश' (Tourism and Green Investments) निर्धारित की गई थी।
क्या है राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का महत्व? | National Tourism Day Significance
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का महत्व राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। साथ ही देश में पर्यटन के ज़रिए रोजगार के अवसर प्रदान किया जाता है। इस दिन के ज़रिए देश की अर्थव्यवस्था पर पर्यटन के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रभाव की समझ को बढ़ाने का भी प्रयास करता है।
इसके अलावा स्थानीय समुदायों को लाभ पहुंचाने वाली स्थायी पर्यटन प्रथाओं के महत्व पर भी प्रकाश डालता है। देश के विविध क्षेत्रों के विशिष्ट अनुभवों और आकर्षणों को प्रदर्शित करने के लिए इस दिन कई कार्यक्रमों, सेमिनारों, कार्यशालाओं और पर्यटन-संबंधित प्रचारों की योजना बनाई गई है।
