सम्बंधित जानकारी
- Fancy Dress Idea for Independence Day 2023, बच्चों को करें ऐसे तैयार
- देश बड़ा है धर्म नहीं, ये कहने मे शर्म नहीं..स्वतंत्रता दिवस 2023 पर बेहतरीन कविता
- बच्चे ने लिया है 15 अगस्त के कार्यक्रम में भाग तो ऐसे बढ़ाएं आत्मविश्वास
- स्वतंत्रता दिवस 2023 में बनाएं तिरंगा ढोकला
- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस : भारतीय झंडे की दिलचस्प कहानी
स्वतंत्रता दिवस 2023 थीम क्या है? 76वां या 77वां स्वतंत्रता दिवस?
अनेकता में एकता ही इस देश की शान है, इसलिए हमारा भारत महान है। भारत शब्द सुनते ही हमारा सर फक्र से उठ जाता है। आज के समय में भारत न सिर्फ अपनी संस्कृति और परम्परा के लिए जाना जाता है बल्कि अपनी आर्थिक विकास के लिए भी भारत टॉप देशों में एक है। कई विदेशी भारत की संस्कृति को बहुत पसंद करते हैं और यहां रहना उनका सपना होता है। इस तरक्की के लिए भारत ने 200 साल तक अंग्रेजों की हुकूमत से संघर्ष किया। आज के बदलते भारत को देखते हुए हमे आज़ादी का संघर्ष बिलकुल नहीं भूलना चाहिए। इस आज़ादी का जश्न हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है। साथ ही हर साल 15 अगस्त के लिए थीम निर्धारित की जाती है। चलिए जानते हैं कि क्या है independence day 2023 theme.........
स्वतंत्रता दिवस 2023 थीम क्या है?
हर साल स्वतंत्रता दिवस का जश्न एक खास थीम पर मनाया जाता है। इस थीम के अनुसार देशभर में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस साल स्वतंत्रता दिवस 2023 की थीम 'राष्ट्र पहले, हमेशा पहले' (Nation First, Always First) निर्धारित की गई है। इस थीम के अनुसार ही कार्यक्रम का आयोजन होता है। साथ ही कई स्कूल व कॉलेज में इस थीम के अनुसार ही भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। साथ ही लालकिले की प्राचीर में प्रधानमंत्री पिछले वर्ष की भारत की प्रमुख उपलब्धियों को गिनवाते हैं।
76वां या 77वां स्वतंत्रता दिवस?
190 साल के लंबे संघर्ष के बाद भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश सरकार से आजादी मिली थी। भारत का पहला स्वतंत्रता समारोह 15 अगस्त 1948 को मनाया गया था। इसलिए लॉजिकल तरीके से इस साल यानी 2023 में भारत स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ मनाएगा। दूसरी और अगर हम आज़ादी साल की गणना 15 अगस्त 1947 से करें तो भारत को आजादी के 77 साल हो गए हैं। दोनों ही तर्क सही है। यानी आजादी के 76 साल कंपलीट हुए है और 77वां लगा है।
