सम्बंधित जानकारी
- 16 अगस्त : रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती, जानें कौन थीं ये रानी
- महिला स्वतंत्रता सेनानी : विजयलक्ष्मी पंडित
- 11 अगस्त : स्वाधीनता संग्राम के सबसे कम उम्र के शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि
- बच्चे ने लिया है 15 अगस्त के कार्यक्रम में भाग तो ऐसे बढ़ाएं आत्मविश्वास
- भारत के वीर सपूत : क्रांतिकारी और देशभक्त हेमू कालानी
देश बड़ा है धर्म नहीं, ये कहने मे शर्म नहीं..स्वतंत्रता दिवस 2023 पर बेहतरीन कविता
independence day 2023
क्या कोई ऐसा कर्म नहीं?
इतनी मिल गई स्वतंत्रता
घूम रहे स्वछंद,
खुले-खुले आकाश को
कर सकते हैं बंद।
कैसा प्रदर्शन? कैसी शांति?
स्वतंत्रता संग्राम की क्रांति?
एक देश मे रहकर भी तो
सबके मन मे शंका भ्रांति
फूलों मे खुशबू के बदले
है बारूदी गंध।
क्या दोहराएं देश की गाथा?
श्रद्धा से झुकता है माथा,
भाई ने भाई से अपने
नहीं रखा है कोई नाता।
भी जगह दिखता केवल
मनमुटाव ओर द्वंद।
रोज कमाना रोज ही खाना
उनका बोलो कहां ठिकाना?
सर पर अपना जीवन लादे
सबका बनते वही निशाना।
तेज हवा भी हो जाती है
चलते-चलते मंद।
अरे किसीको क्यों उकसाना
शांत हवा को भी क्यों बहकाना,
इसके बदले सीखें सारे
फूलों की खुशबू महकाना।
हो जाती पहचान सभी की
गिने चुने ही चंद।
देश बडा है धर्म नहीं
ये कहने मे शर्म नहीं,
सही दिशा मे सब चल पाएं
क्या कोई ऐसा कर्म नहीं?
एक तान मे सब दोहराएं
गीत, गजल या छंद। -प्रदीप नवीन
