सम्बंधित जानकारी
- Naxalism : नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार, अमित शाह का दावा मार्च 2026 तक हो जाएगा खात्मा, किया प्लान का खुलासा
- EPFO को लेकर Good News, क्लेम सेटलमेंट में नहीं आएगी परेशानी, नए सिस्टम से काम होगा आसान
- Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर ऐसे सजाएं कान्हा का झूला, निखर जाएगी लड्डू गोपाल की छवि
- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को प्रसारण अधिकार के लिए नहीं मिली अच्छी रकम
- Janmashtami Bhog Recipes : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए 5 सर्वश्रेष्ठ प्रसाद रेसिपी
how to clean fridge
एक झटके में साफ करें फ्रिज, गंदगी होगी मिनटों में दूर
Refrigerator Cleaning Tips
Refrigerator Cleaning Tips: घर को खूबसूरत बनाने के लिए हर छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, कई बार घर में मौजूद कुछ चीजें सालों से साफ नहीं होती है, जो आपके घर के पूरे लुक को खराब करती है। ऐसे में अगर आपके घर के किचन में रखा फ्रिज भी खराब दिखने लगा है, तो इन सभी टिप्स को फॉलो कर इसे झटके में चकाचक कर सकते हैं। यह टिप्स फ्रिज को जल्दी साफ करने में मदद करेगी।ALSO READ: बाथरूम की सफाई करने के बाद भी नहीं जा रही बदबू तो करें ये काम
झटके में चकाचक करें फ्रिज : फ्रिज पर लगी गंदगी खाने को खराब करती है और इससे स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी होने लगती है। ऐसे में आप गंदगी वाले फ्रिज को आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको फ्रिज के प्लगको बंद करना होगा और तार निकलना होगा। इसके बाद आप पूरे फ्रिज को खाली कर दें।
दराज और शेल्फ को करें साफ : फ्रीज खाली होने के बाद शेल्फ और दराज को बाहर निकले। दराज और शेल्फ को साफ करने के लिए आप एक कटोरी में गर्म पानी ले उसमें थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बना ले। इस पेस्ट को स्पंज की मदद से फ्रिज के अंदर के सभी हिस्से और दराज, शेल्फ को अच्छी तरह साफ करें।
फ्रिज से बदबू को करें कम : आप टूथब्रश की भी मदद ले सकते हैं। अगर आपके फ्रिज से बदबू आ रही है, तो आप बदबू को कम करने के लिए एक कटोरे में बेकिंग सोडा रखकर इसे फ्रीज में कुछ घंटे के लिए रख सकते हैं, ऐसा करने से बदबू कम होगी।
इन चीजों का रखें ध्यान : ध्यान रहे आपको हर महीने में एक बार गहराई से पूरे फ्रिज को साफ करना चाहिए। ताकि ज्यादा गंदगी ना जमे। इसके अलावा खराब खाने को फ्रिज में ज्यादा दिनों तक न रखें। इससे बदबू फैल सकती है, खाने को हमेशा फ्रिज में ढक कर रखें। इन सभी टिप्स की मदद से आप अपने फ्रिज की गंदगी को साफ कर सकते हैं और घर, किचन के लुक को खूबसूरत बना सकते हैं।
