शादी के बाद बेडरूम ऐसा सजाएं कि मूड बन जाए... जानें 10 टिप्स
शादी हर किसी के जीवन का एक खास पल होता है। आप अपनी होने वाले पत्नी के साथ आगे की जिंदगी कैसे हंसी-खुशी बिताएंगे, क्या-क्या आप दोनों साथ में करेंगे, ये सभी कुछ सोचते हैं और अनगिनत सपने संजोकर रखते हैं। ऐसे में शादी के बाद आपकी दुल्हन जब आपके घर आती है तब आपका कमरा अब केवल आपका नहीं रह जाता है। आपको अपनी दुल्हन के घर में आने से पहले ही अपने कमरे में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव कर लेने चाहिए, क्योंकि यही वो जगह होगी, जहां आपके यादगार लम्हें बनेंगे, जो जीवनभर आपके दिलों में रहेंगे। आपका बेडरूम ही वह जगह है, जहां शुरुआत में आप दोनों सबसे ज्यादा नजदीकी से एक-दूसरे को जानेंगे और समझेंगे।
इसलिए जिस कमरे में पहले आप अकेले रहा करते थे, उसे अब आप दोनों की पसंद और जरूरत के हिसाब से तैयार कर लें। आइए हम आपको बताते हैं कुछ टिप्स कि शादी के बाद आपका बेडरूम कैसा हो?
1. कमरे को डिजाइन करते हुए ध्यान रखें कि इसमें कुछ खास होना चाहिए, क्योंकि रूम का इंटीरियर आपका मूड बना भी सकता है और बिगाड़ भी। खराब इंटीरियर आपके रिश्तों में खटास भी डाल सकता है।
2. कमरे में पहले केवल आपके अकेले का सामान होता था लेकिन अब आप दोनों के सामान के हिसाब से अलमारियां जरूर होना चाहिए, जहां कि आप दोनों अपना सामान व्यवस्थित रख सकें।
4. बाथरूम आपके कमरे के अंदर ही होना चाहिए और साथ ही बाथरूम के बाहर एक छोटा या बड़ा अपने हिसाब से लेकिन मेकअप रूम भी बनवाएं, जहां ड्रेसिंग टेबल लगी हो और आपकी पत्नी व आपका कॉस्मेटिक का सारा सामान यहां रखें। इससे आपकी पत्नी को बार-बार किसी सामान के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
8. गद्दों का कुशन भी अच्छा हो। न ही ज्यादा नरम और न ही ज्यादा कड़क।
9. बेडरूम में आप दोनों की शादी व पहले की कोई पसंदीदा तस्वीर हो तो लगाएं जिन्हें देखकर आपको हर बार अच्छा फील होगा। ये हमेशा आपके बीते हुए लम्हों की यादें ताजा रखेंगी।
10. एक नाइट लैम्प भी अपने रूम में रख सकते हैं या चाहे तो एक जगह कैंडल होल्डर के लिए फिक्स कर दें, जहां जब भी मन हो आप कैंडल जलाकर अच्छा समय बिता सकते हैं।