सम्बंधित जानकारी
- होली पर करें इन 10 देवताओं की पूजा, मिलेगा विशेष वरदान
- होली पूजा की थाली कैसी होना चाहिए, क्या-क्या चीजें रखें, जानिए लिस्ट
- होली 2023 : जब होली जले तब कौन सा मंत्र बोलें, नोट कर लें होली पूजा के शुभ मंत्र
- होली कब है? 7 मार्च और 8 मार्च को लेकर क्यों है कंफ्यूजन?
- साल 2023 में कब आ रही है होली, जानिए 10 बड़ी बातें
Holi 2023 : इस होली पर हर दिशा से खूब आएगा धन, बस चंद्रदेव को कर लें प्रसन्न
अगर आप घोर आर्थिक समस्या से ग्रस्त हैं, तो होली पर यह चंद्र उपाय अवश्य करें। होली की रात में चंद्रोदय होने के बाद अपने घर की छत पर या खुली जगह जहां से चांद नजर आए पर खड़े हो जाएं।
फिर चंद्रमा का स्मरण करते हुए चांदी की प्लेट में सूखे छुहारे तथा कुछ मखाने रखकर शुद्ध घी के दीपक के साथ धूप एवं अगरबत्ती अर्पित करें। अब दूध से अर्घ्य प्रदान करें।
अर्घ्य के बाद कोई सफेद प्रसाद तथा केसर मिश्रित साबूदाने की खीर अर्पित करें। चंद्रमा से आर्थिक संकट दूर कर समृद्धि प्रदान करने का निवेदन करें। बाद में प्रसाद और मखानों को बच्चों में बांट दें।
फिर लगातार आने वाली प्रत्येक पूर्णिमा की रात चंद्रमा को दूध का अर्घ्य अवश्य दें। कुछ ही दिनों में आप महसूस करेंगे कि आर्थिक संकट दूर होकर समृद्धि निरंतर बढ़ रही है।
इस उपाय से श्रीकृष्ण अपनी कलाओं का शुभ वरदान देते हैं और माता लक्ष्मी धन का आशीष बरसाती हैं।
