सम्बंधित जानकारी
- होलाष्टक के दिन करना चाहिए ये 15 कार्य, सबकुछ मिलेगा
- Holashtak 2023: जानिए, क्यों अशुभ माने जाते हैं होलाष्टक
- Holashtak 2023: होलाष्टक में क्या करें और क्या नहीं करना चाहिए
- होली पूजा की थाली कैसी होना चाहिए, क्या-क्या चीजें रखें, जानिए लिस्ट
- Holi 2023 : होलाष्टक कब से लगेगा, जानिए 8 दिन क्यों माने जाते हैं अशुभ
होली 2023 : जब होली जले तब कौन सा मंत्र बोलें, नोट कर लें होली पूजा के शुभ मंत्र
Holika Dahan 2023: 7 मार्च 2023 मंगलवार को होलिका दहन होगा। शहर के लगभग हर चौराहों पर होलिका दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। होलिका दहन के पहले और बाद में होलिका की पूजा की जाती है। होलिका दहन के दौरान पूजा के समय कुछ शुभ मंत्र बोले जाते हैं जिन्हें बोलने से ही पूजा पूर्ण मानी जाती है। आओ जानते हैं कि वे कौनसे शुभ मंत्र हैं।
होलिका पूजन मंत्र | Holika Pooja Mantra:
1. होलिका के लिए मंत्र- ॐ होलिकायै नम:
2. भक्त प्रह्लाद के लिए मंत्र- ॐ प्रह्लादाय नम:
3. भगवान नरसिंह के लिए मंत्र- ॐ नृसिंहाय नमः
4. होलिका दहन की अग्नि में सभी सामग्रियों को अर्पित करते वक्त इस मंत्र का जाप करें-
अहकूटा भयत्रस्तैः कृता त्वं होलि बालिशैः। अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम्।
अहकूटा भयत्रस्तैः कृता त्वं होलि बालिशैः। अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम्।
5. होलिका दहन के बाद भस्म को सिर पर लगाते समय जपें:-
वंदितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्मणा शंकरेण च।
अतस्त्वं पाहि मां देवी! भूति भूतिप्रदा भव।।
